Top News

कोरेना से राहत दिलाने में सपोर्टिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा मलिन बस्तियों में सैनिटाइजेशन व भोजन का वितरण अनवरत जारी

उत्तरप्रदेश न्यूज़21
दिबियापुर । सपोर्टिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा मलिन बस्तियों में सैनिटाइजेशन व भोजन  का कार्यक्रम अनवरत रूप से जारी  है । पदाधिकारियो ने नगर के मुहल्लों व ग्रामीण क्षेत्रो सहित सीएमओ ऑफिस समेत कई संस्थानों को सैनिटाइज किया व अनबरत रूप से भोजन बितरण भी रोज डेली वितरण हो रहा है ।  वही जिला प्रशासन के आदेश पर नारायणी मन्डम्प में रुकी हुई आशाओं व डॉक्टरों को भी भोजन व नास्ता दिया जा रहा है । और लोकडाउन से यह वितरण लगातार जारी है और भोजन कक्ष में खाना बनते समय कई अधिकारी भी निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता देख  चुके है व अच्छा भोजन बनने की सराहना की व पदाधिकारियो का धन्यवाद ज्ञापित किया । गुरुबार को पथरिया मन्दिर पहुँचे जिले के प्रभारी मंत्री एवम  उप्र सरकार के  कारागार राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी के मित्र हरीओम वाजपेयी ,पूर्व सभासद अजय पोरवाल ने भी फाउदेशन की सराहना की वही उन्होंने पूर्व प्रधान दिवाकर पांडेय से वार्ता कर गाव में छूटे हुए  लोगो के राशनकार्ड भरवाने को कहा जिससे उनको सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके व फाउंडेशन के सदस्यों को कोरेना की लड़ाई में असहाय ,भूखे लोगो को खाना पहुचाने का कार्य करने वालो को प्रभारी मंत्री से सम्मानित करवाया जाएगा ।  इस सेवा में पूर्ण रूप संरक्षक  दिवाकर पांडे ,  सचिव आशीष मिश्रा,  गगन पांडे , आशू मिश्रा , अमित पांडे , हिमांशु गुप्ता,  दीपक,  मोहित,  अजय,  शिवम,  ओम जी,  मुकेश आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने