Top News

औरैया में हुए कोरोना संक्रमित 12 नही होनी चाहिए लॉकडॉन तोड़ने की गद्दारी

उत्तरप्रदेश न्यूज़21, औरैया।
औरैया जनपद में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 12 पहुंच गई है। यह हमारे लिए चिंता का विषय है। कोविड-19 से संक्रमण से बचने के लिए सरकार ने बहुत सारे प्रबंध किए, इससे होने वाली हानियों को समझाते हुए घरों में रहने की अपील भी बहुत हुई किन्तु हमारी लापरवाही अब हमी पर भारी पड़ रही है। कुछ लोगों की घोर लापरवाही की सजा जिले के करीब 17 लाख लोग भुगत रहे हैं। अब लापरवाही का कत्तई समय नहीं रह। लॉकडाउन का पालन करते हुए लोग घरों में रहें। जीवन को चलाने के लिए समाजसेवियों और केंद्रीय/ प्रांतीय सरकारों ने सबको राशन भी दे दिया है। इसके बावजूद भी यदि हम लॉकडाउन की अवहेलना करते हैं तो यह अपने स्वयं और देश के प्रति एक तरह से गद्दारी ही है। जीवन से बड़ा कुछ नहीं है। जीवन रहेगा तो आगे सारे कार्य भी पूरे होंगे। हम महाराणा प्रताप के देश के लोग हैं। उन्होंने घास की रोटी खाई थी देश को बचाने के लिए।सब्जी सुरक्षित रूप से मिल जाय तो लें बरना हम घर में ही रहकर नमक रोटी खाने की आदत डाल लें। यह अपने जीवन, अपने परिवार और देश के लिए अति आवश्यक है। फिलहाल यदि हम ऐसा 14 दिन कर लिए तो मुझे उम्मीद है कि कोरोना हमसे हारेगा। भगवान राम 14 वर्षों तक वन में रहे। 56 पकवान खाने वाले चक्रवर्ती सम्राट के पुत्र वन में कंदमूल खाकर जीवन गुजारे। तो क्या हम अपने लिए 14 दिन ऐसा नहीं कर सकते? मुझे उम्मीद है कि हम यह करने में सफल होंगे। यदि यह करने में सफल हो गए तो हम और हमारा जिला एक बार फिर तेज गति से चल पाएगा।


Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने