Top News

कोरोना वायरस से बचने के लिए ग्रामवासियों को किया जागरूक

कोरोना वायरस से बचने के लिए ग्रामवासियों को किया जागरूक
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
सहार। शुक्रवार को प्रधानाध्यापक अजय पाल के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय कछपुरा में कोरोना वायरस से
बचने के लिए विद्यालय परिवार के साथ ग्रामवासियों को जागरूक किया गया ,अजय पाल द्वारा  सहायक अध्यापक संजय कुमार व समाज सेवी प्रदीप दुबे के सहयोग से पूरे गांव में covid-19 से बचाव संबंधी पोस्टर गांव में चस्पा किये गए तथा लोगों को बताया गया कि इस समय सजगता,स्वच्छता,सुरक्षा ही सबसे बड़ा बचाव है,जनसमूह से दूर रहें,घर से बाहर न निकलें वहीं रसायन विज्ञान प्रवक्ता प्रदीप दुबे ने  लोगों से कहा कि दिन में कम से कम 5 बार 20 सेकेंड तक हाथ धुलें, संजय कुमार सिंह ने लोगो से आग्रह किया कि सजग रहें,सतर्क रहें ,स्वस्थ रहें,।खांसी जुकाम व तेज बुखार की स्थिति में नजदीकी स्वस्थ केंद्र के डॉ से परामर्श लें ।जागरूकता के इस अभियान में आशोक शाक्य ,सत्य नारायण ,दीपक,सनी आदि उपस्थित रहें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم