Top News

क्रिकेट बल्ले से की गई हत्या का पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा

क्रिकेट बल्ले से की गई हत्या का  पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा

ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी
स्थान:-जालौन उत्तर प्रदेश
उरई जालौन। एक सप्ताह पूर्व नया पाठकपुर उरई में वीरेंद्र यादव पुत्र मिथुन यादव को वैट से मारकर लहूलुहान मरणासन्न कर दिया गया था जिनकी मृत्यु इलाज के दौरान हो गई थी। मौके पर खुद अपर पुलिस अधीक्षक पहुंचे थे। और घरवालों मोहल्ले वालों से पूछताछ की थी। जहां प्रथम दृष्टि में देखा गया तो प्रेम प्रसंग हत्या की वजह निकली थी। आरोपी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने 5000 रुपए का पुरस्कार भी घोषित भी कर दिया था। जिसके ऊपर मुकदमा आधार संख्या 231/ 2020 धारा 304 थाना कोतवाली में दर्ज किया था। मुन्ना विश्वकर्मा उर्फ अश्वनी कुमार पुत्र प्रभु दयाल निवासी नया पाठक पुरा मूलनिवासी हरिपुरा थाना कोतवाली जालौन जिला उम्र 48 वर्ष को गिरफ्तार करने के लिए एक  टीम गठित हुई। जिसमें उप निरीक्षक अशोक कुमार उपनिरीक्षक हरिराम सिंह हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह कांस्टेबल रिंकू कुमार कांस्टेबल शामिल रहे। कड़ी मशक्कत के बाद एक सप्ताह के भीतर मुन्ना को बाईपास चौराहा उरई से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया और साथ में  आला कत्ल बैट क्रिकेट भी बरामद कर लिया। जिसका खुलासा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र को मुन्ना ने अपनी पत्नी के साथ देख लिया था जिसके बात उसने अपना आपा खो दिया और उसने क्रिकेट बैट से उसके ऊपर वार करना शुरू कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मरणासन्न अवस्था में छोड़कर मुन्ना भाग गया था उसके बेटे ने चिल्लाकर सभी को बुलाया वीरेंद्र को अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।वहीं मुन्ना ने भी पूछताछ में बताया कि में छत पर था जब नीचे आया तो वीरेंद्र हमारी पत्नी के साथ जबरदस्ती कर रहा था। अपना पति धर्म निभाने के लिए मैंने वीरेंद्र को मार दिया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم