Top News

*होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए ,,क्षेत्राधिकारी*

*होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए ,,क्षेत्राधिकारी*

रिपोर्ट:-सौरभ त्यागी
स्थान:-जालौन उत्तर प्रदेश

 रामपुरा ,जालौन ।होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इस विषय को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई ।
थाना परिसर रामपुरा में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ संजय
शर्मा ने शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्व मिलन वह मोहब्बत का पैगाम लेकर आता है , हम लोग मिलजुलकर बिना किसी विवाद के पर्व मनाएं । किसी पर जबरन रंग या कीचड़ न डालें एवं होली हुड़दंग में डीजे आदि का प्रयोग न करें । थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आरके सिंह ने सभी से शांति के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी के साथ विवाद न करें यदि कोई समस्या हो तो थाना पुलिस को तत्काल सूचना करें पुलिस हर समय आपकी सेवा में तत्पर रहेगी। मौजूद लोगों ने इस पर्व को शांति से मनाने का आश्वासन देते हुए बताया कि हमारा क्षेत्र प्रतिवर्ष प्रत्येक पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से ही बनाता है, यहां कोई बात नहीं होती है । हिंदू मुस्लिम एक साथ मिलकर प्रत्येक पर्व का आनंद मनाते हैं। रामपुरा चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि हमारे नगर में मुस्लिम वर्ग के लोग होली दहन स्थल पर स्वयं रंगोली बनाकर पर्व में सहभागिता करते हैं । इस अवसर पर व्यापार मंडल जगम्मनपुर के अध्यक्ष विजय द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कठेरिया, राजकुमार राठौर प्रधान, राजीव कुमार सक्सेना प्रधान, माठू खां, शाहिद खां ,अरुण गुप्ता ,अमित गुप्ता ,प्रदीप गौरव ,स्वाल मोहम्मद सभासद, पूरन प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह सेंगर ,शिवकुमार सिंह गौर, रवि सिंह राजाबत, मनोज तिवारी ,अंजनी कुमार सोनी आदि आधा सैकड़ा लोग मौजूद थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने