Top News

जलभराव की समस्या से परेशान सहायल कस्बे की आमजनता...

जलभराव की समस्या से परेशान सहायल कस्बे की आमजनता...

शिकायत के करने के बावजूद नही सुन रहे उच्याधिकारी।

उत्तर प्रदेश न्यूज़21
संवाददाता आर्यन तिवारी

सहायल औरैया-
 सहायल क़स्बा मे जगह जगह जल भराव की समस्या  क्योंकि वर्षों से ग्रामीण जल भराव की समस्या से जूझ रहे है। बार बार शिकायतों के बाद भी न तो प्रशासनिक
अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही ब्लाक
अधिकारी। इसको लेकर ग्रामीणों मेें आक्रोश पनप रहा है।ज्ञात हो सहायल मे थाना रोड पर करोडो की लागत से बनी सीसी रोड भी जल भराव से खराब हो रही लोकिन कोई भी अधिकारी मौके पर दिखने तक नहीं आता ग्राम पंचयात अधिकारी भी कभी क्षेत्र मे दिखाई नहीं देदे जबकि कई बार सेग्रेटरी महोदय की शिकायत की जाचुकी है ग्राम प्रधान को कई बार बताया गया लिकिन कोई सुनवाई नहीं   ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर पहुंचकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
 लेकिन जब से गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जल भराव की समस्या उत्पन्न हुई है, क्षेत्रवासियों ने तो गांव मेें लगभग आना कम कर दिया है। गांव में फैली गंदगी व जल भराव से खिलाड़ियों में भी आक्रोश पनप रहा है। 
फिलहाल जल भराव के चलते दर्जनों महिलाएं, बच्चे व बूढे़ बीमार है। स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। समस्या के निदान के लिए कई बार ग्रामीण तहसील, ब्लाक व डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर  शिकायत की और समस्या से निजात दिलाने की मांग की। है। चेतावनी देने वालों ग्रामीणों मेें रज्जू बाथम ,जंटर बाथम ,विवेक यादव ,विमल मिश्रा ,गोपाल मिश्रा आदि ग्रामीण रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने