Top News

ओला वृष्टि से किसानों की फसलें हुईं चौपटअन्ना पशुओं के कहर से दुःखी किसानों पर वज्रपात:

ओला वृष्टि से किसानों की फसलें हुईं चौपट
अन्ना पशुओं के कहर से दुःखी किसानों पर वज्रपात:
घनश्याम सिंह
औरैया :विगत दिवस जनपद के बिधूना व सहार विकास खंड के विभिन्न ग्रामों में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलें चौपट हो गईं हैं,ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों ने शासन से तत्काल मदद की गुहार लगाई है।।
बिधूना विकास खंड के मौजा हरदू के ग्राम नुनारी में विगत दिवस हुई ओला वृष्टि से किसानों की गेंहूँ व तिलहनी फसलों व सब्जियों में भारी नुकसान हुआ है, ओला वृष्टि से पीड़ित किसान सुमित कुमार पुत्र जगदीश नारायण,गिरीश चंद्र,सतीश,नाथूराम,छविराम आदि ने बताया कि विगत दिवस हुई ओलावृष्टि से उनकी
गेंहूँ, लाही की फसल तबाह हो गई है,किसानों ने बताया कि पिछली धान की फसल खराब हो गई थी,इस फसल में जौं,गेंहूँ,लाहा,चना,मटर का सहारा था, किंतु विगत दिवस हुई ओला वृष्टि ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा है,
इसी तरह टिढ़ुआ विकास खंड सहार
ग्राम निवाजपुर निवासी कृषक मेघनाथ सिंह पुत्र रामभरोसे,चंद्रप्रकाश पुत्र बच्ची लाल,सुरेश चंद्र पुत्र मेवाराम,वीरेंद्र पुत्र नाथूराम आदि ने बताया कि ओला वृष्टि से उनकी सारी जौं,गेंहूँ,लाहा व अन्य फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं हैं,पीड़ित किसानों ने शासन से प्रभावित ग्रामीण इलाकों में कैम्प लगवा कर आवेदन भराने व सहायता दिलाने की मांग की है।।
फ़ोटो 1/2/3  बरसे ओले ओलावृष्टि से नष्ट फसलें दिखाते पीड़ित नुनारी व निवाजपुर के किसान

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने