पर्यावरण प्रेमी नेहा कुशवाहा को मिला वीमेन्स प्राइड अवार्ड - 2020
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उ०प्र० बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने किया सम्मानित
सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज दिबियापुर से कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में इस बार सम्मिलित हो चुकी
प्रकृति प्रेमी नेहा कुशवाहा ने "पूर्वजों की याद में पौधरोपण" नाम से अपनी पौधरोपण मुहिम की शुरुआत शिक्षक मनीष कुमार के मार्गदर्शन में वर्ष 2015 में दिनांक 07 मार्च को की थी । जिसके अंतर्गत अब तक रोपित और दान किए गए 2290 पौधे रोपित किए गये हैं ।
प्रकृति प्रेमी नेहा कुशवाहा ने "पूर्वजों की याद में पौधरोपण" नाम से अपनी पौधरोपण मुहिम की शुरुआत शिक्षक मनीष कुमार के मार्गदर्शन में वर्ष 2015 में दिनांक 07 मार्च को की थी । जिसके अंतर्गत अब तक रोपित और दान किए गए 2290 पौधे रोपित किए गये हैं ।
शुरुआती दौर में नेहा कुशवाहा ने अपने पौधरोपण अभियान के तहत केवल अपने खेत के एक कोने पर किये गये शवदाह की रिक्त पडी भूमि पर "पवित्र भूमि - पवित्र पेड़" नाम से गांव-गांव सर्वे करके लोगों को पौधरोपण करने के लिए जागरूक किया ।
तत्पश्चात उसने अपने गाइड टीचर मनीष कुमार के सहयोग से हर प्रकार के सामाजिक मंचों के द्वारा लोगों को जागरूक करना शुरू किया । साथ ही कथा, भागवत, जन्म या जन्मदिन , शादी- विवाह के अवसर पर भी वह लोगों को एक पौधा भेंट करने लगी । अब तो नेहा कुशवाहा और उनके शिक्षक मनीष कुमार ने अपने जीवन का लक्ष्य ही बना लिया है कि हर किसी अवसर पर हमें पौधा ही दान करना है ।
नेहा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में साल 2019 में दर्ज हो चुका है ।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने वीमेन्स प्राइड अवार्ड - 2020 से सम्मानित किया है ।
पढाई के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान करने वाली दिबियापुर निवासी नेहा कुशवाहा के पौधरोपण कार्यक्रम की केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर सराहना की है । उन्होंने नेहा कुशवाहा को "भारत की लक्ष्मी" नाम से ट्वीट किया था । जबकि ज़ी न्यूज़ टीवी चैनल ने अपने समाचार में नेहा को "औरैया की वन देवी" का नाम दिया । इसी प्रकार "सोनी सब" टीवी चैनल ने अपने "बालवीर" सीरियल में आमन्त्रित करके "मैं भी बालवीर" अवार्ड से सम्मानित करके "बालवीर" नाम दिया । अब तक नेहा कुशवाहा द्वारा अपने शिक्षक मनीष कुमार (समन्वयक, जिला विज्ञान क्लब औरैया) के साथ मिलकर अपनी पौधरोपण मुहिम से हजारों लोगों को जोड़कर 2290 पौधे रोपित किए जा चुके हैं ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know