उत्तर प्रदेश / कैबिनेट की बैठक में 6 प्रस्ताव हुए पास, कर्मचारियों का यात्रा भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
UTTARPRADESH NEWS-21
EDITOR-ADITYA SHARMA
- मंगलवार को लोकभवन में सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला
- राज्य वेतन समिति ने अपनी रिपोर्ट में यात्रा भत्ते को लेकर संस्तुतियां दी थी, जिसे सरकार ने मंजूर कर लिया है
UTTARPRADESHNEWS21-Jan 07, 2020, 12:58 PM
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के 1.5 लाख कर्मचारियों को नियत यात्रा भत्ते संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। राज्य वेतन समिति ने अपनी सातवीं रिपोर्ट में स्थायी मासिक भत्ता (नियत यात्रा भत्ता) के संबंध में संस्तुतियां दी थी जिसे सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। 
इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरीइसके अलावा उत्तर प्रदेश आबकारी भांग की फुटकर दुकानों की नियमावली 2019 के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई। अब दुकानों का आवंटन ई- लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
- गोरखपुर में शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणि उद्यान की तृतीय पुनरीक्षित लागत 234.36 करोड़ जीएसटी मिलाकर मंजूरी। यह 121.34 एकड़ क्षेत्रफल में बनेगा। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान के साथ ही वन्यजीवों के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
- प्रयागराज के बहादुरपुर ब्लॉक के कोटवा गांव में बंद पड़ी पीएचसी के स्थान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने के लिए पुरानी जर्जर इमारत को गिराने के प्रस्ताव को मंजूरी।
- जगद्गुरू रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय अधिनियम में बदलाव। विकलांग की जगह 'दिव्यांग' होगा।
- आईटी इलेक्ट्रॉनिक विभाग की जगह अब दिव्यांगजन विभाग के अधीन होगा। पहले सरकारी मदद नहीं मिल सकती थी अब सरकारी मदद मिल सकेगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know