*शिक्षा व्यवस्था सुधारने को जुटे सुनील दत्त*
उत्तर प्रदेश समाचार 21
समाचार संपादक-घनश्याम सिंह
औरैया: राज्य संदर्भ समूह सदस्य सुनील दत्त राजपूत ने जिला अधिकारी अभिषेक सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एस पी सिंह के कुशल मार्गदर्शन में शैक्षणिक अनुसमर्थन प्रारंभ कर दिया।
प्राथमिक विद्यालय नंदपुर विकास खंड भाग्यनगर में शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों को प्राकृतिक,पूर्ण,सम,
विषम संख्याओं को
ई0आर0ए0सी0
गतिविधि आधारित शिक्षण प्रदान किया।
तत्पश्चात गुणवत्ता प्रेरणा एप के अनुरूप 7अभिभावकों व 2 विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों से दूरभाष पर वार्ता कर बच्चों व विद्यालय परिवार के संबंधों के बारे में जानकारी ली।तत्पश्चात विकास खंड सहार के प्राथमिक विद्यालय पुरवा हिमाचल में शैक्षणिक अनुसर्थन गणित व भाषा शिक्षण में प्रदान किया।पाया कि प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 4 व 5 के 80प्रतिशत से अधिक बच्चे बिना अटके हिंदी ,अंग्रेजी , व संस्कृत पढ़ रहे है।बेसिक शिक्षा के कदम नित्य उत्तरोत्तर शिखर की ओर बढ़ रहे है।
दोनों विद्यालयों में 80प्रतिशत से अधिक छात्र उपस्थिति थी एवं शत प्रतिशत शैक्षिक स्टाफ उपस्थित मिला।
फ़ोटो: 1-खेल-खेल में शिक्षण करते सुनील दत्त
2-कार्यालय में अधिकारियों द्वारा प्रेषित निर्देश का अध्ययन करते संदर्भ सदस्य सुनील दत्त
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know