औरैया के सहायल थाने के दीवान ने पत्रकार से की अभद्रता
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
उपसंपादक-अनुराग सिंह
औरैया:-घटना की जानकारी थाने में करने गया था पत्रकार ।
एक ओर जहां यूपी पुलिस के आला अधिकारी और योगी सरकार पुलिस की छवि को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं वहीं कुछ पुलिसकर्मी सरकार के इरादों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ औरैया के सहायल थाने में देखने को मिला जब औरैया के सहायल थाने के दीवान मुकेश साहू ने पत्रकार के साथ अभद्रता की ,पत्रकार पर की जा रही अभद्रता का विरोध करने पर कथित तौर पर पत्रकार को जेल भेजने की धमकी तक दे डाली गई।
पत्रकार ने कहा, 'मैंने जब इसकी शिकायत एसओ ईस्ट से की तो उन्होंने इंस्पेक्टर पर कार्रवाई करने के बजाय मुझ पर ही दबाव बनाने लगे। उन्होंने मुझ पर मुकदमा करके जेल भेजने की भी धमकी दी।'
इतना ही नहीं पीड़ित के मुताबिक, दीवान जी ने पत्रकार का बैग और कैमरा भी छीनने की कोशिश की।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know