उपजिलाधकारी के निर्देश पर दिलाये गए कब्जे पर दबंगों ने किया दोबारा अवैध कब्जा
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
■ *दबंगों ने पीड़ित परिवार को जिंदा जलाने की दी धमकी*
■ *पीड़ित ने न्याय दिलाने को लगाई मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार*
औरैया : जनपद के बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जिन्दपुर में उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पीड़ित को दिलाये गए कब्जे पर कानून को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों द्वारा पुनः अवैध कब्जा कर लेने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।।
ग्राम जिन्दपुर मौजा बरौली थाना बेला निवासी अमर सिंह पुत्र बाबूराम ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसे ग्राम सभा द्वारा सन 2000 में गाटा संख्या 393/4 रकवा 0.061हे0 का कृषि आवंटन किया गया था,उक्त जमीन अब भूमिधर हो चुकी है,गांव के नजदीक होने के कारण इस जमीन को कोमल सिंह व हरगोविंद अस्थायी तौर पर जानवर बांधकर उपयोग करने लगे,मानवता के नाते उन्होंने पहले इस पर एतराज नहीं किया,इधर कुछ माह पूर्व विपक्षीगणों की उक्त जमीन पर नियत खराब हो गई और अवैध कब्जा कर लिया जिसका उन्होंने विरोध किया तो दबंगों ने जानलेवा हमला कर परिजनों को गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिसकी उन्होंने थाने में शिकायत की पर कोई कार्यवाही नहीं हुई,इसके बाद उन्होंने विगत 21 दिसम्बर 2019 को बेला थाने में आयोजित समाधान दिवस में शिकायत की जिस पर उपजिलाधिकारी के निर्देशन में कानून गो व लेखपाल की मौजूदगी में पुलिस ने दबंगों का कब्जा हटवाकर उसे कब्जा दिला दिया,किंतु अगले ही दिन दंबगों ने लेखपाल की शह पर कब्जा करा दिया,जब पीड़ित ने विरोध किया तो दबंगों ने पूरे परिवार को जिंदा जलाकर भस्म कर देने की धमकी दी,पीड़ित ने मुख्यमंत्री व अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।।
फ़ोटो: मुख्यमंत्री व अन्य उच्चधिकारियों को प्रेषित पत्र दिखाता पीड़ित का बेटा
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know