कस्वा सहार के विवेकानंद में प्रभात फेरी के बाद हुआ ध्वजारोहण
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार में प्रबंधक अक्षय पांडेय और प्रधानाचार्य किशोर कुमार ने 71वें गणतंत्र उत्सव पर ध्वजारोहण किया । उससे पूर्व सहार कस्बे में प्रभात फेरी निकाली गई । जिसमें सैकड़ों बच्चों ने जय कारों के नारों से गलियों को गुंजायमान कर दिया । बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी । छात्रा प्रेरणा शाक्य और काजल ने अपने प्रिय शिक्षक रामेंद्र सिंह कुशवाहा को स्वनिर्मित कलाकृति भेंट की । प्रबंधक अक्षय पांडेय ने प्रवक्ता दीप नारायण को बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया, जबकि शिक्षक गोविंद अवस्थी को इमर्जिंग टीचर अवार्ड और शिक्षक सरफराज अहमद को बेस्ट टीचर अवार्ड प्रदान किया । प्रधानाचार्य किशोर कुमार को भी उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए सम्मानित किया गया । महिला शिक्षिकाओं कोमल भदोरिया, रूप कुमारी और राखीी को भी पुरस्कृत किया गया ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know