*मरकहे सांड के पटकने से किसान की मौत*
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
घनश्याम सिंह
■ *गेंहू की फसल की रखवाली कर रहा था किसान*
■ *परिवार के मुखिया गरीब किसान की मौत से घर में टूटा मुशीबतों का पहाड़*
■ *हिंसक हो रहे आवारा पशुओं की फौज किसानों व जनसामान्य के लिए बनी आफत:अधिकारी कब तक साधे रहेंगे चुप्पी*
औरैया :थाना बेला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डमर पुर में खेत की रखवाली के दौरान हिंसक सांड द्वारा पटक कर गंभीर रूप घायल किये गए किसान की मौत हो गई,परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भिजवाया।।
बेला थाना क्षेत्र के ग्राम डमर पुर निवासी गरीब किसान राजेन्द्र सिंह पुत्र मर्राखन सिंह उम्र करीब 50 वर्ष विगत दिवस गांव के निकट खेत पर गेंहू की फसल की रखवाली कर रहे थे तभी खेत में घुसे एक हिंसक सांड ने हमला कर उन्हें कई बार पटका जिससे किसान की रीढ़,गर्दन टूट गयी व शरीर में गंभीर चोटें आईं,जानकारी पाकर परिजन उन्हें उपचार हेतु कानपुर ले गए जहां गंभीर चोटों के चलते चिकित्सकों ने उपचार से मना कर दिया,इसके बाद परिजन घायल किसान को लेकर घर आये तभी शाम को उनकी मौत हो गई,ग्रामीणों रामकुमार राना,दिनेश कुशवाह,प्रदीप कुमार श्रीवास्तव आदि ने बताया कि मृतक किसान की माली हालत अच्छी नहीं है,जमीन भी नाम मात्र की है,उसके तीन अविवाहित बेटियां व एक अविवाहित बेटा है,किसान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है,परिजनों की सूचना पर याकूबपुर चौकी इंचार्ज हेमन्त कुमार ने मय फोर्स गांव पंहुचकर मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।।।
1-फ़ाइलफ़ोटो मृतक किसान
2- हिंसक सांड
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know