*पति-पत्नी का शव एक साथ पहुंचने से माहौल हुआ गमगीन*
उत्तरप्रदेशन्यूज़21
घनश्याम सिंह
◆ *दोनो का एक साथ किया गया अंतिम संस्कार*
◆ *बल्लभगढ़ हरियाणा में पुताई का करते थे कार्य*
औरैया :दिबियापुर क्षेत्र के कस्बा रामगढ़ में विगत रात पति पत्नी के शव जब एक साथ कस्बा रामगढ पहुंचे तो पूरा कस्बा गमगीन हो गया, जिसने भी सुना हर आंख नम हो गई, उनके आवास पर पहुँचने के बाद कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।इसके बाद दोनो का श्मशान घाट पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
रामगढ निवासी मुकेश कुमार व उसकी पत्नी पिंकी हरियाणा प्रान्त के बल्लभगढ़ शहर में रहकर अपने परिवार को पालने के लिए रंगाई पुताई का कार्य करते थे ।जहां दोनो बीते 17 जनवरी को आग से झुलस गए थे उपचार के दौरान दोनों ने एक साथ दम तोड़ दिया,विगत देर रात दोनो के शव कस्बा रामगढ आये तो पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गयी, घटना को लेकर मृतक के बड़े पुत्र अर्जुन सिंह ने बताया कि मेरे पिता मुकेश कुमार दोहरे पुत्र मेवाराम उम्र लगभग 42 वर्ष व माता पिंकी परिवार सहित सेक्टर 74 बल्लभगढ़ हरियाणा में रंगाई पुताई का कार्य करके परिवार का भरण पोषण करते थे। 17 जनवरी को अधिक सर्दी होने के कारण मेरी माता ने आग आग जलाने के लिए उसमे पुताई में प्रयोग करने वाला थिनर(ज्वलनशील पदार्थ) डाला जैसे ही उन्होंने आग जलाई तो आग ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते मेरी माता पिंकी आग की चपेट में आ गई।यह देख मेरे पिता मुकेश कुमार उन्हें बचाने का प्रयास करने लगे परन्तु आग ने उन्हें भी चपेट में ले लिया।जिससे पति-पत्नी दोनों बुरी तरह से जल गए।वहां पर मौजूद लोगो ने दोनो घायलों को वहां के स्थानीय अर्बन हॉस्पिटल में भर्ती कराया।जहां उपचार के दौरान 22 जनवरी को मेरी माँ ने दम तोड़ दिया।इसके बाद 23 जनवरी को मेरे पिता ने भी दम तोड़ दिया।मृतक के बड़े पुत्र अर्जुन सिंह उम्र 19 वर्ष ने बताया कि मैं तीन भाई और एक बहिन हूँ। नेहा उम्र 16 वर्ष, शिवा 14 वर्ष, विष्णु 12 वर्ष हैं।जिनके भरण पोषण के लिए माता पिता के अलावा और कोई नही रहा।वहीं सूचना मिलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।वहीं सूचना मिलते ही समाज सेवी राजीव आर्या, अखिलेश शाक्य जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय शाक्य महासभा, पूर्व प्रधान उदयभान सिंह जादौन, डॉ चन्द्रशेखर राठौर,भरत खन्ना, राम औतार आदि लोगों ने मृतको के आवास पर पहुंच कर मृतकों के बच्चों को ढांढस बंधाया।
फोटो।मृतक मुकेश कुमार का फाइल फोटो
2 मृतिका पिंकी की फाइल फोटो
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know