*बाइकों की भिड़ंत से दो लोग घायल*
*घायलों को दिबियापुर सीएचसी में कराया भर्ती*
👍फोटो-घायल प्रयांशू व घायल राजकुमार सिंह
2 मौके पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक
घनश्याम सिंह
समाचार सम्पादक
औरैया :दिबियापुर थाना क्षेत्र के दिबियापुर रामगढ़ रोड पर जलालपुर फफूंद के पास दो बाइकें आपस में भिड़ गई जिसमें दो लोग गम्भीर रूप से घालय हो गये। घायलों को हरचंदपुर चौकी प्रभारी राम खिलाड़ी के द्वारा दिबियापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर एक बजे करीब प्रियांशु पुत्र श्रीपाल उम्र लगभग 23 साल निवासी पुर्वा नया रुरुगंज बिधूना अपनी मोटर साइकिल प्लेटना से दिबियापुर से अपने गांव जा रहा था।जैसे ही वह दिबियापुर रामगढ़ रोड पर स्थित जलालपुर फफूंद के पास पहुंचा तो पीछे से बुलट मोटर साइकिल पर आ रहे राजकुमार पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह उम्र 40 साल निवासी मंडई मधवापुर थाना दिबियापुर जो तेज रफ्तार से आ रहा था उसने पीछे से टक्कर मार दी।जिससे प्रियांशु व राजकुमार दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।सूचना पर पहुचे हरचंदपुर चौकी प्रभारी रामखिलाड़ी यादव ने घायलो को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया।जहां उनका इलाज चल रहा है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know