दिबियापुर के पेट्रोलपंप कर्मचारियों की बढ़ती गुंडागर्दी......
उत्तर प्रदेश न्यूज़21
उप संपादक अनुराग सिंह
जनपद औरैया के दिबियापुर में आज शाम को नाथूराम नामक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलाने के लिए दिबियापुर नगर पंचायत के पास वाले पेट्रोल पंप पर गया एवं पेट्रोलपंप के कर्मचारी ने पेट्रोल डालतेसमय कुछ गड़बड़ी की, जिसका नाथूराम विरोध किया। पेट्रोलपंप कर्मी ने गुस्से में आकर नाथूराम पर हाथ छोड़ दिया, जिसके बाद अन्य कर्मचारियों ने इसका बीच बचाव करने लगे तथा इसी बीच नाथूराम का भतीजा आ पहुंचा, तो पेट्रोलपंप के कर्मचारियों ने उसके साथ भी मारपीट करना शुरू कर दी। इस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को पकड़कर थाने में बंद कर दिया।
पेट्रोलपंप वालो की आये दिन किसी न किसी पेट्रोल चोरी की शिकायत देखने को मिलती रहती है, इनकी बढ़ती हुई चोरी और ऊपर से गुंडागर्दी का अगर कोई विरोध करता है तो उसके साथ ये पेट्रोलपंप के कर्मचारी ऐसा ही व्यवहार करते है। जिसके साथ इन कर्मचारियों ने मारपीट की, उनकी तो पुलिस सुन ही नही रही है और ऊपर से पुलिस पर दबाव बनाकर इन्ही पर मुकदमा लिखवाया जा रहा है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know