दो शातिर बाइक चोरो को उरई पुलिस ने किया ग्रिफ्तार
ब्यूरोचीफ:- सौरभ त्यागी
स्थान:- जालौन उत्तर प्रदेश
मो07398458225
आज जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार के कुशल निर्देशन में थाना कोतवाली उरई ने 2 वाहन चोरों को इकलाशपुरा पुलिया से गिरफ्तार कर लिया है
उरई पुलिस द्वारा पकड़े गए दो शातिर अपराधी सलमान उर्फ सोहेल पुत्र चांद खान निवासी जयसवाल टावर के पीछे उरई व दूसरे अपराधी का नाम उमेश पुत्र हरिशंकर निवासी हुलकी माता मंदिर के पीछे उरई को एक पैशन प्रो गाड़ी काले कलर में व दूसरी गाड़ी डिस्कवर लाल कलर में के साथ दोनों अपराधियों को मौके पर पहुंचकर पुलिस ने धर दबोचा ।
जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार ने बताया की जालौन पुलिस पूरी सतर्कता के साथ तैयार खड़ी है कोई भी शातिर अपराधी हमारी नजरों से बच नहीं सकता ।
आज दिनांक 14.01.2020 को थाना कोत0 उरई पुलिस द्वारा 02 शातिर लुटेरे / वाहन चोरों को चोरी की 02 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पलिस अधीक्षक जालौन डॉ0 अवधेश सिंह द्वारा दी गयी बाइट ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know