दिबियापुर नगर पंचायत में
आर्थिक गणना करने वाले ऑपरेटर को दबंगों ने की मारपीट
उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21
संवाददाता -अंकित शर्मा
औरैया क्षेत्र
के दिबियापुर में आर्थिक गणना कर रहे युवक के साथ राणानगर के बस स्टेंड के पास राजेंद्र
कुमार ने संगणक के साथ मारपीट कर दी। ऑपरेटर ने का कहना है कि उसने उसका नाम,बिज़नेस
के बारे में पूंछा लकिन लाभार्थी राजेंद्र कुमार ने कुछ नहीं बताया और मारपीट कर
दी । ऑपरेटर ने थाने थाने में तहरीर दी और
११२ पुलिस सहायता ली। पुलिस ने उसका मौके पर आकर राजेंद्र कुमार को धमकाकर छोड़ दिया
है।
दिबियापुर निवासी एक युवक नगर
के दिबियापुर में ही आर्थिक गणना कर रहा था। वह शनिवार की शाम राणानगर बस स्टेंड के पास ही जनगणना कर रहा
था। वह एक परिवार में आर्थिक गणना में उल्लेख के लिए परिवार की जानकारी कर रहा था ।
उसी दौरान वहां एक युवक आकर बत्तमीजी से बात करने लगा। पीड़ित युवक ने बताया कि वह आर्थिक गणना के लिए परिवार का
नाम और मोबाइल नंबर मांग रहा था । वहां मौजूद रामप्रकाश ने गाली देकर उसके साथ अभद्रता
की । इस पर युवक ने उसका विरोध किया।
विरोध करने पर युवक बौखला गया। उसने युवक को 2 लोगों ने आकर लात घूंसों से पीटना
शुरू कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर वहां काफी लोग जुट गए। उन्होंने युवक को रामप्रकाश
के कहर से बचाया।तब जाकर ऑपरेटर ने सुपरवाईजर को काल करके बुलाया युवक ने सुपरवाईजर
की भी बात नहीं सुनी और उस पर भी हावी हो गया । युवक ने थाने पहुंच कर घटना की तहरीर दी। सुपरवाईजर आदित्य
शर्मा का कहना है ऑपरेटर के साथ कहासुनी में मारपीट हुई है। रामप्रशाद के खिलाफ
प्रभावी कार्यवाही की जानी चाहिए ।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know