सवर्ण समाज संस्थान ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
औरैया भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा का शनिवार को दिबियापुर में सवर्ण समाज सेवा संस्थान की ओर से आयोजित समारोह में भव्य स्वागत किया गया। समारोह में मौजूद भाजपाइयों ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों के लिए भलाई के कार्य कर रही है। सवर्ण समाज के साथ कभी अन्याय नहीं होने देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह सचिव अनिल दीक्षित व संचालन डॉ. एसडी सिंह गौर ने किया। कवि पवन द्विवेदी, डॉ. एसडी सिंह ने काव्यपाठ कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी, महामंत्री यश प्रताप चौहान, भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री रवि तिवारी, जिलाध्यक्ष नितिन सिंह के अलावा सौरव पाठक, रवि भदौरिया, डॉ. विनोद त्रिपाठी, चंद्रकांती मिश्रा, अभय सेंगर, जगमोहन सिंह, सोनू मिश्रा, रितेश शुक्ल, सीमा परिहार, आशीष दुबे, विशाल शुक्ला, अनिल तिवारी, अंकित तिवारी, विशाल दुबे, हेमू चौबे, अमन दुबे, शिवम दुबे, अमन मिश्रा, सुमन चतुर्वेदी, पंकज तिवारी, डॉ. आशीष त्रिपाठी, राघवेंद्र चौहान, योगेश तिवारी, प्रदीप तिवारी, बाबा चौबे, दीपू मिश्रा, त्रिलोकी अवस्थी, मनू पांडेय, अनुराग पाठक, अतुल त्रिपाठी, संजू तिवारी, सुबोध बाजपेयी, मनोज त्रिपाठी, सुशांत, सचिन तिवारी व नितिन अवस्थी आदि मौजूद रहे
उधर, दिबियापुर मंडल के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सौरभ राजपूत का दिबियापुर में रेलवे क्रासिंग केपास कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सौरभ राजपूत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान उनकी प्राथमिकता में से एक है। इस मौके पर विशाल राठौर, मंगल नायक, वीरू राजपूत, अजय शर्मा, विनीत सोनी, शाहरुख खान अभिषेक कुमार, गौरव सक्सेना, अनुज राजपूत, आयुष सक्सेना, रामविलास आदि मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know