प्रभारी निरीक्षक ने कहा
समाज हित मे अपना सक्रिय योगदान दे रही है जालौन मीडिया
रिपोर्ट:-सौरभ त्यागी
स्थान:-जालौन उत्तर प्रदेश
मो07398458225
कोंच जालौन कोंच नगर मे हिन्दुस्तान न्यूज 24 की जनपद स्तरीय बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने कहा मीडिया की समाज मे वहुत महत्वपूर्ण भूमिका है जिसे जो चाहे वना दे ! जिसे चाहे उठा दे जिसे चाहे गिरा दे ! लेकिन मेरा मानना है कि मीडिया हो या पुलिस प्रशासन या राजनैतिक दल सभी को अपने दायित्वों का सही तरह से पारदर्शिता के साथ निर्वहन करना चाहिये ! मीडिया अपनी कलम देश और समाज के हित मे चलाये! एक दर्पण की भांति काम करे !'अपनी कलम के माध्यम से गावों मे विकास की रोशनी फैलाये, पीडितो को न्याय दिलाये! उन्होंने मीडिया , आम नागरिक , व्यापारी , अधिवक्ता सभी के साथ मिल कर काम करने को अपनी कार्यशैली मे शामिल होने की बात कही ! उनके उदबोधन के पूर्व जिला प्रभारी हिन्दुस्तान न्यूज संजय अग्रवाल, राजकुमार दोहरे , शैलेन्द्र पटेल, ब्रजकिशोर याञिक टिकू, प्रदीप शिवहरे, प्रदीप सोनी, दीपक खरे , आशीष समेले, दिनेश रायक्वार, भाष्कर सिंह मणिक , अनुज मिश्रा आदि ने प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया ! साहित्यकार भाष्कर सिंह मणिक ने साहित्य लिखी पुस्तक मुख्य अतिथि को भेट की !
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know