ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, खत्म हुई रिजर्वेशन की टेंशन
उत्तर प्रदेश न्यूज़21
रेलवे ने हाल ही रिजर्वेशन चार्ट ऑनलाइन देखने की सुविधा शुरू की है। इसमें आप फाइनल चार्ट तैयार होने के बाद भी अपनी कन्फर्म सीट बुक कर सकते है। ये बुकिंग करंट बुकिंग से अलग है। इसमें ट्रेन चलने के दौरान भी खाली बर्थ की स्थिति जांची जा सकती है।
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में ट्विटर पर रेलवे के इस नई सौगात की जानकारी दी है। शहर से अलग-अलग दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वालों के लिए यह सुविधा फायदेमंद साबित होगी। अमूमन ट्रेन में सीट कंफर्म होने के बाद भी कई बार लोगों की ट्रेन छूट जाती या किसी कारणवश लोग यात्रा तो रद्द कर देते है।
जिससे वे सीटें खाली रह जाती है, लेकिन अब तक यह जानकारी केवल टीटीई के पास ही होती थी।
इसके माध्यम से ट्रेन चलने के बाद कैंसल हुई सीटों की जानकारी मिलेगी। ऐसे यात्रियों को इससे ज्यादा फायदा होगा, जो अंतिम समय में यात्रा का प्लान बनाते है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन की यात्रा शुरू करने के स्टेशन से लेकर बीच में पडऩे वाले स्टेशनों के बीच खाली बर्थ की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी।
इस तरह देख सकते है सीट
एयरलाइन के टिकट बुकिंग की तरह रेलवे की वेबसाइट पर सीटों का पूरा ले आउट दिखाई देगा। जिसमें अलग-अलग रंगों से बुक किए गए बर्थ, खाली बर्थ और आंशिक रूप से बुक बर्थ दिखाई देंगे। इसमें क्लास और कोच के आधार पर खाली बर्थ की जानकारी मिलेगी। यह ट्रेन के पहले चार्ट के हिसाब से होगी।
पहला चार्ट ट्रेन की शुरू होने से 4 घंटे पहले बन जाता है। अगर दूसरा चार्ट बनता है तो उसमें भी तब तक खाली बर्थ की जानकारी शामिल होगी। दूसरा चार्ट ट्रेन के यात्रा शुुरू करने से 30 मिनट पहले बनता है। इससे करंट रिजर्वेशन और पहले चार्ट के बाद कैंसिल किए गए टिकटों के बाद खाली बर्थ को आवंटित किया जाएगा। दोनों चार्ट को ट्रेन के अपने गंतव्य तक पहुंचने तक रह चार्टिंग लोकेशन पर अपडेट किया जाता रहेगा।
इस तरह बुक कर सकते है सीट
सीट बुक करने के लिए पहले आइआरसीटीसी के वेबसाइट पर जाएं। वहां स्क्रीन पर आपको बुक योर टिकट का विकल्प दिखेगा। इसके नीचे दाएं तरफ चार्ट/ वैकेंसी के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद जर्नी डिटेल्स में आपका ट्रेन नंबर या नाम और बोर्डिंग स्टेशन दर्ज करना है। इसके बाद फस्र्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी या स्लीपर क्लास में खाली सीट पता कर सकते है। उसके बाद आपको जानकारी मिलेगी फिर खाली होने पर उसे बुक कर सकते है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know