बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे जमीन अधिग्रहण मामले में औरैया जनपद सबसे फिसड्डी
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे सात जिलों को जोड़ रहा है, मुख्यमंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए थे, जमीन अधिग्रहण मामले में सातों जनपदों में औरैया जनपद सबसे फिसड्डी रहा है, अब तक जिले में कुल जमीन
अधिग्रहण 91.7 प्रतिशत रहा है तो वहीं सबसे अधिक चित्रकूट जनपद ने 98.94 प्रतिशत जमीन खरीद ली है। बता दें कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि विधानसभा चुनाव से पहले एक्सप्रेस वे को हर हाल में तैयार कराना है। विज्ञापन मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड को दिल्ली से जोड़ने और उसके विकास के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे परियोजना शुरू की है।जिसके तहत एक्सप्रेस वे सात जिलों से होकर निकलेगा। जिसमें चित्रकूट, इटावा, हमीरपुर, बांदा, महोबा, जालौन और औरैया शामिल है। सातों जिलों में जमीन अधिग्रहण की शुरुआत एक साथ हुई थी। चित्रकूट के भरतकूप से शुरू होने वाला यह एक्सप्रेस वे छह लेन चौड़ा और 296.07 किलोमीटर लंबा होगा। एक्सप्रेस वे के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर सभी जनपदों के अधिकारियों ने भी सख्ती दिखाई थी। लेकिन धीरे-धीरे उनके प्रयास भी ठंडे पड़ते जा रहे हैं।
इस एक्सप्रेस वे के लिए औरैया जिले में 543.6756 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना था। जिसके सापेक्ष अभी तक 497.81 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। अभी भी जिले में 45.06 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण शेष है। कुल 91.7 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण हो सका है। जो अन्य जनपदों से सबसे कम है। सबसे अधिक जमीन का अधिग्रहण 98.94 फीसदी चित्रकूट जिले ने प्राप्त किया है।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह का कहना है कि सातों जिले के सापेक्ष औरैया में अधिग्रहण अभी कम हैं लेकिन 91.7 फीसदी पर स्थिति कंट्रोल में हैं। समय से अधिग्रहण पूरा हो जाएगा
जमीन हेक्टेयर में
जिला प्रस्तावित अधिग्रहीत शेष फीसदी
चित्रकूट 127.4967 126.14 1.3563 98.94
इटावा 209.8753 205.39 5.33 97.87
हमीरपुर 694.2007 673.25 20.7837 96.98
बांदा 793.1834 761.91 30.6714 95.91
महोबा 316.663 309.98 6.6815 93.1
जालौन 958.5484 892.37 45.25 93.1
औरैया 543.6756 497.81 45.06 91.7
योग 3643.6431 3462.15 155.15 95.01
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know