Top News

औरैया सीओ सिटी ने रमेश प्रजापति को किया सम्मानित 10 साल से साइकिल पर हेलमेट पहनकर यात्रा कर रहे हैं ये शख्स, जानिए क्या है मामला

औरैया सीओ सिटी ने रमेश प्रजापति को किया सम्मानित 10 साल से साइकिल पर हेलमेट पहनकर यात्रा कर रहे हैं ये शख्स, जानिए क्या है मामला

उत्तरप्रदेश न्यूज़21

संवाददाता-अंकित शर्मा

औरैया शहर के निवासी रमेश कुमार प्रजापति भी लोगों को जागरुक करने के लिए अनोखी पहल कर रहे हैं.

गौरव श्रीवास्तव औरैया : यातायात नियमों को लेकर अक्सर जागरूकता अभियान चलाया जाता है. उत्तर प्रदेश के औरैया शहर के निवासी रमेश कुमार प्रजापति भी लोगों को जागरुक करने के लिए अनोखी पहल कर रहे हैं. वे 10 साल से साइकिल चलाते वक्त हेलमेट पहन कर यात्रा रहे हैं. साथ ही लोगों को भी नियमों का पालन करने की सलाह दे रहे हैं. उनके इन्हीं प्रयासों को देखते हुए सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ और यातायात प्रभारी श्रवन कुमार ने उन्हें सम्मानित किया.

आपको बता दें कि औरैया लोकनिर्माण विभाग में खलासी के पद पर कार्यरत रमेश कुमार प्रजापति करीब 10 साल से साइकिल चलाते वक्त हेलमेट पहन कर यातायात नियमों का पालन कर रहे हैं. उन्होंने अपनी साइकिल में बैक लाइट इन्डिकेटर और साइड शीशा भी लगा रखा है. रमेश कुमार प्रजापति साइकिल पर हेलमेट पहनकर ही कन्नौज आगरा, उरई, झांसी समेत कई जिलों में भ्रमण करते हैं और लोगों को जागरुक करते हैं.

रमेश कुमार प्रजापति के सराहनीय कार्य को देखते हुए औरैया शहर के सुभाष चौक पर आज सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ और यातायात प्रभारी श्रवण कुमार ने उन्हें सम्मानित किया.

सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ ने कहा कि जल्द ही इस सराहनीय कार्य के लिए रमेश कुमार प्रजापति को औरैया पुलिस अधीक्षक द्वार प्रशाक्ति पत्र दिलाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि रमेश कुमार प्रजापति यातायात नियमों का पालन करने के लिए 10 सालों से जागरूक करते आ रहे हैं. उनकी इसी कोशिश को समझते हुए सभी लोग यातायात सड़क सुरक्षा के लिए सदैव यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें.

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने