Top News

*विगत दिनों हुई अनवरत बारिश से किसानों की फसलें हुई तबाह*


■ *किसान हुए निराश,सरकार से मदद की आस*
■ *बोले जागरूक युवा किसान जितेंद्र सिंह यादव: उन्होंने वैज्ञानिक विधि से धान की फसल रोपाई थी किंतु अनवरत बारिश से उन्हें काफी नुकसान पहुंचा*
घनश्याम सिंह
समाचार संपादक
औरैया
 थाना बेला क्षेत्र के अंतर्गत बिगत दिनों हुई अनवरत बारिश से किसानों की धान,बाजारा तथा तिलहन,दलहन की फैसलें चौपट हो गई हैं, मायूस किसान प्रकृति को कोस रहे हैं, बेला, याकूबपुर, मलहौसी सहार आदि क्षेत्र के अंतर्गत विगत दिनों अनवरत रूप से लगातार वर्षा हुई जिसके चलते फसलें खराब हो गईं, सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसलों में हुआ, लगातार बारिश और भीषण जल भराव से धान की फसलें चौपट हो गईं,महंगी,खाद,बीज, दवाई से पहले ही टूटी कमर से किसानों ने बड़ी आशा और उम्मीद से धान की फसल रोपी, किंतु प्रकृति की मार से वे और दुखी हो गए, ग्राम हृदयपुरवा पिपरौली शिव के जागरूक युवा किसान जितेंद्र यादव,बेला मनुआं पुरवा के सर्वेश, रमेश चन्द्र,सिमरा पुरवा के विजय सिंह ,ककरहिया के पप्पू यादव,महू के गुन्नू सेंगर आदि ने बताया कि उन्होंने बेहतर तरीके से वैज्ञानिक विधि से धान की फसल रोपी थी, किंतु भीषण जल भराव से उनकी धान चौपट हो गई जिससे उन्हें बेहद आर्थिक नुकसान हुआ, इसी तरह  पांडव नदी के किनारे बसे भदौरा, बर्रू, लक्षीराम पुरवा,ग्राम बेला, फकीरे पुरवा, पिपरौली शिव, याकूबपुर, सुजानपुरवा आदि में धान की फसल चौपट होने से किसान दु:खी हैं, इस संबंध में युवा जागरुक किसान जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने वैज्ञानिक विधि से धान की फसल रोपाई थी किंतु अनवरत बारिश से उन्हें काफी नुकसान पहुंचा,फसलें नष्ट होने से किसानों की निगाहें सरकार की सहायता की ओर टिक गई हैं।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने