ब्यूरो सौरभ त्यागी
हदरुख जालौन
भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमारी युवा पीढ़ी के पालन-पोषण और शिक्षित करने के महत्व की याद दिलाता है, क्योंकि वे हमारे राष्ट्र का भविष्य हैं। यह दिन बच्चों का सम्मान करने और उनकी भलाई को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
पहले भारत में 20 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता था, जिसे संयुक्त राष्ट्र की ओर से विश्व बाल दिवस के रूप में घोषित किया गया है। पंडित नेहरू के निधन के बाद साल 1964 में संसद में 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाए जाने का प्रस्ताव लाया गया था। पीएम पंडित नेहरू अक्सर बच्चों के भविष्य और विकास की बात करते थे।आज पार्वती देवी इंटर कॉलेज शेखपुर बुजुर्ग के विद्यालय परिसर में समस्त स्टाफ व छात्र छात्राओं ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know