Top News

विद्यालय के पास गंदगी का अंबार बच्चों को पढ़ाई में हो रही परेशानी



कुठौंद जालौन

प्रदेश में एक ओर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत कई योजनाएं चलाई जा रही जिससे देश स्वच्छ और सुंदर दिखे लेकिन कुठौंद थाना क्षेत्र के पीपरी नोरेजपुर में आसपास के ग्रामीण द्वारा विद्यालय के चारों ओर गोबर कूड़ा डालकर गंदगी फैलाई जा रही है जिसको लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कई बार मना भी किया है लेकिन उक्त लोगों द्वारा गंदगी फैलाना बंद नहीं किया गया है ऐसे में बच्चों को कई बीमारियां होने का खतरा है। वही चारों ओर फैली गंदगी से बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत होती है । और बदबू आती है लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई भी समाधान नहीं निकला है स्कूल की बाउंड्री वालों से सटा एक मंदिर भी है इसके आसपास भी इतनी गंदगी है कि लोग उधर जाने से कतराते हैं योगी सरकार के इतने प्रयासों के बाद भी स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखता यह गांव।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم