Top News

बिधूना मे दबंगों के हौसले बुलंद युवक को पीटा, युवक पर जड़ दिये कई थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!

बिधूना मे दबंगों के हौसले बुलंद युवक को पीटा, युवक पर जड़ दिये कई थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल! 

बिधूना। कस्बा में दबंगों के हौसले दिन पे दिन बुलंद होते जा रहे हैं। कस्बा में किशनी रोड पर बस अड्डा के पास  प्रत्येक दिन कोई न कोई विवाद हो रहा है। जंहा आज ऐसा ही एक विवाद का मामला रविवार को देर शाम देखने को मिला। जहाँ कुछ दबंग युवकों ने   मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई दी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब 6:30 बजे किशनी रोड़ पर बस स्टैंड के पास एक युवक को कुछ दबंगों ने पकड़कर उसके साथ जमकर मारपीट कर वहाँ से निकल गये! इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ युवको द्वारा एक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट  करते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद पिटने वाला युवक मौके से चला जाता है। सूत्रों की माने तो जिस युवक के  साथ मारपीट की गयी उस युवक और दबंगों युवकों के बीच कुछ देर पहले कार की खिड़की खोलते समय बाइक के टकराने को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके चलते दबंगों द्वारा युवक के साथ मारपीट कर दी गयी। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह दोनों पक्षों में किसी को नहीं जानते हैं और  यहां पर अक्सर मारपीट की घटनाएं  घटित होती रहती हैं, पर अक्सर विवाद करने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस कभी कोई कार्रवाई करती नजर नहीं आयी है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم