घरेलू कलह के चलते युवक ने पी डाई
बिधूना:
क्षेत्र के गांव देवरांव निवासी युवक ने गृहक्लेश के चलते डाई का सेवन कर लिया और बेसुध होकर कमरे में गिर गया कुछ देर बाद कमरे में पहुँचे स्वजन ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया जहां पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफ़ई रेफर कर दिया।
शुक्रवार की देर रात देवरांव निवासी 18 वर्षीय सूरज पुत्र गोरेलाल ने घर पर हुई किसी बात से नाराज होकर डाई निगल ली जिससे वह बेसुध होकर कमरे में गिर गया।कुछ देर बाद पहुँचे स्वजन ने मुँह से झाग निकलते देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले गए।मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफ़ई रेफर कर दिया।कोतवाल रामसहाय पटेल ने बताया कि जानकारी मिलने पर सिपाहियों को भेजकर जानकारी की जा रही है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know