नेहरू युवा केंद्र द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
औरैया। नेहरू युवा केंद्र का कार्यक्रम बिधूना विकासखंड में संपन्न हुआ। नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम विकासखंड औरैया में संपन्न हुए इसमें खेलकूद की प्रतियोगिताएं कराई गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि रेखा वर्मा विधायक बिधूना, विशिष्ट अतिथि आदर्श ठाकुर ब्लाक प्रमुख बिधूना, विकास खंड अधिकारी जितेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य वासुदेव प्रजापति, कार्यक्रम आयोजक नेहरू युवा केंद्र युवा अधिकारी अनवर वारसी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेखा वर्मा ने कहा कि युवा पाश्चात्य सभ्यता को त्याग कर भारतीय सभ्यता में जीना सीखें, भारतीय सभ्यता में जीने वाले लोग खुशहाल एवं स्वस्थ रहते हैं। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know