Top News

औरैया में गोली मारकर जानवरो की हत्या कर उनका मांस बोरे में भर रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

सहार में वन्यजीव का शिकार करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बिधूना। तहसील के थाना सहार क्षेत्र में पुलिस ने गोली मारकर वन्यजीव का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को मांस को काट कर बोरे में भरते समय गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक गजाऊ बंदूक समेत बाइक, छुरा व गड़ासा बरामद किया है।जानकारी के अनुसार सहार पुलिस क मुखबिर ने सूचना दी कि गोपालपुर के आगे कुछ बदमाशों ने वन्यजीव (नीलगाय) को गोली मारकर शिकार कर धारदार हथियार से उसके मांस को काटकर बोरों में भर रहे हैं। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर छापा मारकर मृत नील गाय के मास को काटकर बोरों में भर रहे तीन आरोपियों संतोष पुत्र राम अवतार बाल्मीकि निवासी पालनगर भैसाया जनपद कानपुर, दीना बाबरिया पुत्र राम स्वरूप व राम स्वरूप पुत्र ग्यार शाह बाबरिया निवासी उण्डमैना पुलिस चैकी सलमपुर जिला दौसा राजस्थान (हाल पता हनुमानगढ़ी पूराकलां थाना सहायल औरैया को गिरफ्तार कर लिया।
मौके से मरी हुई प्रतिबंधित वन्यजीव नीलगाय के अवशेष, गड़ासा, छुरा, एक लोडर, एक मोटर साइकिल के अलावा सिंगल बैरल बंदूक (गजाऊ) बरामद की। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता व वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अलावा आर्मस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान किया गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم