बिधूना कोतवाली से स्थानांतरण पर कोतवाल जीवाराम को दी गई विदाई
नए कोतवाल रामसहाय पटेल का फूल मालाएं पहनाकर हुआ स्वागत
बिधूना औरैया। बिधूना कोतवाली से एरवाकटरा थाना स्थानांतरण पर गए कोतवाल जीवाराम के शुक्रवार को आयोजित विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों के साथ कस्बे के समाजसेवियों द्वारा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें फूल मालाएं पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर कोतवाल जीवाराम ने कहा कि उनके द्वारा अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा से निर्वहन करने का भरसक प्रयास किया गया। नौकरी में स्थानांतरण एक निर्धारित प्रक्रिया है और जो भी उनकी जगह पर आएगा निश्चित रूप से बेहतर तरीके से जिम्मेदारी का निर्वहन करेगा। एरवाकटरा थाना से स्थानांतरण पर बिधूना आए कोतवाल रामसहाय पटेल ने अपने स्वागत के मौके पर कहा कि उन्हें बिधूना कोतवाली की जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूरी निष्ठा और लगन से निर्वहन करने का भरसक प्रयास करेंगे। क्षेत्र में अमन चैन कायम रखने व कानून व्यवस्था पूरी तरह चुस्त दुरुस्त रखने का प्रयास किया जाएगा वही क्षेत्र के लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वह अपराध व अपराधियों के संबंध में पुलिस को गोपनीय तरीके से जानकारी दें ताकि अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके। इस अवसर पर निरीक्षक अपराध श्रीकेश भारती उप निरीक्षक मुनीष कुमार उपनिरीक्षक सुशील चंद्र उपनिरीक्षक मुकेश कुमार उपनिरीक्षक उदय प्रकाश उपनिरीक्षक सुनीता यादव चंद्रेज कुमार शिव शंकर मौर्या केशव कुमार विष्णु कुमार कौशलेंद्र यादव राजवीर सिंह आदि पुलिसकर्मी कई प्रमुख समाजसेवी भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know