Top News

सोमवार को कस्बा निवासी वृद्ध व्यापारी ककोर मुख्यालय पर रुपये जमा करने के लिए जा रहा था तभी बाइक सवार युवको के द्वारा रास्ता पूंछने के बाद वृद्ध

बिधूना 
सोमवार को कस्बा निवासी वृद्ध व्यापारी ककोर मुख्यालय पर रुपये जमा करने के लिए जा रहा था तभी बाइक सवार युवको के द्वारा रास्ता पूंछने के बाद वृद्ध द्वारा लिफ्ट मांगने पर बाइक सवार युवको ने वृद्ध की जेब मे पड़े 50 हजार रुपये निकालकर रास्ते मे बाइक रोककर वृद्ध को उतारकर मौके से भाग गए।पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।जानकारी मिलने पर पहुँची पुलिस ने जांचपड़ताल कर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर लिया है। 
      प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा के किशोरगंज निवासी रामविलास पुत्र गेंदालाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार को ककोर स्थित मुख्यालय में 50 हजार रुपए जमा करने के लिए जा रहा था तभी कस्बा के लोहा बाजार में बाइक पर सवार दो युवक आए और दिबियापुर जाने का रास्ता पूंछने लगे। पीड़ित द्वारा खुद को दिबियापुर तक जाने की बात कही गई जिसके बाद युवकोें ने बाइक पर बैठा लिया। वहीं बिधूना रामगढ मार्ग पर रावतपुर स्कूल के पास युवकों द्वारा लघुशंका के लिए बाइक रोक दी गई और बाइक से उतरते ही युवक बाइक को भगा ले गए। पेंट की जेब कटी होने के बाद जेब मे पड़े 50 हजार रुपए गायब होने पर व्यापारी ने शोर मचाया।रास्ते से निकल रहे राहगीरों ने बाइक सवार जेब कतरों का पीछा करने की कोशिश लेकिन तब तक मौके से भाग निकले। कोतवाल जीवाराम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم