नहर में दिखा शव, नहीं पहुंची पुलिस
अछल्दा निचली नहर गंग में एक शव बहता हुआ दिखाई पड़ने से हड़कम्प मच गया। नहर में शव दिखने की सूचना पुलिस को दी गईं। बीस मिनट बीत जाने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान शव बहता हुआ आगे बढ़ गया।
थाना कस्बा के नहर पुल अंतर्गत बहने वाली निचली नहर गंग मे अज्ञात लाशों को निस्तारित करने का मनपसंद अड्डा बन गया है। अक्सर इस नहर में शव बहते हुए देखे जाते हैं जिनमें से कुछ को कफ़न मिल जाता है तो वहीं ज्यादातर बहते हुए आगे निकलकर गुमनामी में खो जाते हैं। रविवार की दोपहर के करीब नहर में एक शव इटावा की तरफ आया
इसकी सूचना के बाद मौके पर राहगीर की भीड़ पुल पर लग गई उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। काफी समय बीत जाने के बाद भी मौके पर पुलिस टीम नहीं पहुंची। इस दौरान शव बहता हुआ दिवियापुर तरफ बह गया शव एक सप्ताह पुराना लग रहा था। शव के शरीर पर टी-शर्ट पड़ी हुई थी जबकि नीचे का पूरा हिस्सा निर्वस्त्र था। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि मैं मुख्यालय पर हूं मुझे इस सबंध मे जानकारी नहीं है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know