पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वागत में जुटे समर्थक, कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की।
ब्यूरो रिपोर्ट अमित गुप्ता
कालपी जालौन
शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का कालपी मैं समर्थकों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत से गदगद होकर उन्होंने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी लोग सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका अदा करें।
लखनऊ से उरई जाते वक्त दोपहर साढ़े 12 बजे वरिष्ठ भाजपा नेता संजय त्रिपाठी के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का लम्बा चौड़ा काफिला जैसे ही कालपी हाईवे स्थित उमा मोटर्स मे पहुंचा तो पहले से ही मौजूद भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र द्विवेदी लल्लू महाराज मवई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों के द्वारा फूल माला पहनाकर नारेबाजी करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा जनता के उत्थान के लिए सरकार की तमाम प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। जरूरतमंद लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पूरी ताकत से जूटे रहे। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजू पाठक, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण वर्मा, , इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा,नीलभ शुक्ला, हर्षित खन्ना, दिग्विजय सिंह, आशीष चतुर्वेदी,कल्लू पंडित, सुरजीत सिंह चौहान समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।
फोटो - पूर्व उप मुख्यमंत्री का स्वागत करने में जुटे समर्थक भाजपा कार्यकर्ता

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know