आरोपी न हुआ हाजिर तो होगी चल संपत्ति की कुर्की
ऐरवा कटरा
थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते अठ्ठारह जुलाई दो हजार इक्कीस से वांछित चले आ रहे नगरिया समायन निवासी शैलेश उर्फ पुरोहित पुत्र सूबेदार के घर थाना पुलिस के द्वारा नोटिस चस्पा किये जाने के बाबजूद अभियुक्त अभी तक फरार है।
थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 184/21 धारा 376 DIPC व 5/6 पास्को एक्ट के तहत शैलेश उर्फ पुरोहित पुत्र सूबेदार निवासी नगरिया समायन के खिलाफ दर्ज है जिसके घर व सार्वजनिक स्थानों पर बीते दो माह पूर्व नोटिस चस्पा किया जा चुका है परंतु अभी तक वह न्यायालय व पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नही हुआ यदि जल्द ही वह न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नही हुआ तो उसकी चल संपत्ति की कुर्क की जावेगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know