जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आयोजित बी.एड-2022 परीक्षा हेतु जनपद में बनाये गये केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
औरैया 06 जुलाई 2022 जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड-2022 जनपद में आयोजित परीक्षा केंद्रों-जनता डिग्री कॉलेज अजीतमल, विवेकानंद महाविद्यालय दिबियापुर, तिलक महाविद्यालय औरैया का औचक निरीक्षण कर कक्ष निरीक्षकों और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
निरीक्षण के समय सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही थी और कहीं, किसी भी प्रकार की अनियमितता देखने को नहीं मिली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों निर्देशित करते हुए कहा कि सुनिश्चित करें कि परीक्षा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी तरीके से हो, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हों। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा बायोमैट्रिक द्वारा हो रही उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरे, कन्ट्रोल रूम, केन्द्रों पर बनाये गये कोविड हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया व कक्षा में चल रहे परीक्षा को देखा और सम्बन्ध्ति को परीक्षा को पूरी तरह से नकल विहीन बनाये रखने एवं निगरानी रखने के आदेश दिया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know