बिधूना। कोतवाली क्षेत्र की चौकी बदनपुर क्षेत्र के अन्तर्गत गाँव मढ़ामाछीझील में एक युवक का शव खेतो पर आम के पेड़ पर लटकता मिला। शौचक्रिया को गए ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनो को दी।युवक की मौत से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र की चौकी बदनपुर क्षेत्र के अन्तर्गत गॉव मढ़ामाछीझील निवासी 24 वर्षीय विपिन सिंह पुत्र रंगबहादुर का शव खेत पर आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता अपनी बहिन मुन्नी देवी के यहां 3 दिन पूर्व मैनपुरी क्षेत्र के गाँव मनोना गए हुए थे। युवक लोडर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।कोतवाल सुजीत वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know