Top News

विधानसभा चुनाव के बाद कटी बिजली

विधानसभा चुनाव के बाद कटी बिजली

 सरकार से ठगे से महसूस कर रहे कांशीराम कालोनी के वाशिंदे

औरैया। हाल में विधानसभा सभा चुनाव में चुनावी घोषणायें लोगों के मनमोहक का केन्द्र रहीं, सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार का गठन होते ही पुनः औरैया में बने कांशीराम कालोनी में रह रहे गरीब परिवार जिनके बिजली बिल के बसूली को लेकर हफ्तों से बिजली कटी हुई है, जिससे कालोनी के गरीब परिवार भीषण गर्मी में बिना लाइट के घुट-घुटकर जीने पर मजबूर है। नलकूप की लाइट जोड़ने पहुंचे एसडीओ को कालोनी की सैकड़ों  महिलाओ ने एकजुट होकर घेराव किया। एसडीओ के घेरे जाने की सूचना पर सदर कोतवाल, एवं सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव मौके पर पहुचे एवं महिलाओ को काफी मसक्त कर उन्हें समझा बुझा कर नलकूप की लाइट सफलाई शुरु की गई, वहीं कालोनी वाशिंदो का कहना हैं कि बसपा शासन काल में आवास आवनटन के बाद व सपा सरकार में यानी कि 6-7 वर्षों तक कोई बिजली बसूली की नोटिस तक नहीं दी गई है, परन्तु भाजपा सरकार में निरंतर भारी मात्रा में बिजली भुगतान करने का दबाव बनाकर लाइट करटकर भीषण गर्मी में घुट-घुटकर जीने के लिये मजबूर कर दिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم