बिधूना । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा तहसील बिधूना के पदाधिकारियों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगों के निराकरण कराने की मांग की है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील बिधूना ने उपजिलाधिकारी बिधूना को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि लेखपाल प्रतिमा लक्ष्मी जादौन को कारण बताओ नोटिस जारी कर मानसिक प्रताड़ित करने पर लेखपाल संघ तहसीलदार के उक्त कृत्य की निंदा करता है। कारण बताओ नोटिस वापस लिया जाए। लेखपालों को आय जाति निवास प्रमाण पत्रों व क्रॉप कटिंग का बकाया मानदेय 15 दिन के अंदर दिलाया जाए अन्यथा की स्थिति में उपरोक्त कार्य नहीं किए जाएंगे और अगले कदम के रूप में सामूहिक रूप से साप्ताहिक मीटिंग का बहिष्कार किया जाएगा और समस्या का समाधान न होने पर लेखपाल क्षेत्र का बस्ता जमा कर क्षेत्र का कार्य नहीं किया जाएगा। आईजीआरएस निस्तारण तत्काल चाहा जाता है किंतु प्रार्थना पत्र समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाते जिससे गुणवत्तापूर्ण निस्तारण संभव नहीं हो पाता आईजीआर एस के संदर्भ 15 से 20 दिन पूर्व दिए जाएं। सुनील कुमार लेखपाल का वेतन एरियर पूर्व लेखपाल प्रिया भदौरिया के डीए का एरियर 7 लेखपालों के 9 दिन के वेतन का लंबित एरियर तत्काल दिलाया जाए। लेखपाल संघ ने कहां है कि यदि जल्द उनकी मांगों को निस्तारित ना किया गया तो वह इसके खिलाफ अग्रिम निर्णय लेने को विवश होंगे। ज्ञापन देने वालों में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा तहसील बिधूना के अध्यक्ष योगेश सिंह शाक्य मंत्री आदि लेखपाल संघ के पदाधिकारी शामिल थे। उप जिलाधिकारी लवगीत कौर ने समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया है।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा तहसील बिधूना के पदाधिकारियों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी
बल्लू शर्मा
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know