Top News

तहसील दिवस में सफाई समस्या को लेकर की लिखित शिकायत

तहसील दिवस में सफाई  समस्या को लेकर की लिखित शिकायत

अटसू ,औरैया। नगर पंचायत अटसू के श्रीनगर वार्ड के सभासद प्रतिनिधि प्रेम शंकर सक्सेना ने तहसील दिवस में लिखित शिकायत देकर एसडीएम को बताया की नगर पंचायत अटसू में अधिशाषी अधिकारी कृष्ण प्रताप सरल विकास कार्यों में रुचि नहीं लेते। इतना ही नहीं सफाई अभियान जैसे मुद्दे में भी रुचि नहीं ले रहे हैं। जब भी उसके द्वारा कोई भी शिकायत की जाती है। तो अधिशाषी अधिकारी कृष्ण प्रताप सरल संबंधित विभाग और अधिकारी को गलत आख्या लगाकर भेज देते है। जबकि इनके द्वारा किसी भी शिकायत का निराकरण नहीं किया जाता है। यह प्रक्रिया काफी समय से चल रही है। उन्होंने शिकायत में कई बिंदुओं को भी दर्शाया। जिनकी शिकायत पहिले भी कर चुके है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से उचित कार्यवाही करने का निवेदन किया, जिससे जनता को उनके अधिकारों का सही लाभ मिल सके।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم