बिधूना। दिनदहाड़े बाइक सवार अज्ञात बदमाश गल्ला व्यापारी की दुकान से रुपयों भरी गोलक मोबाइल लेकर हुए फरार। घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। पीड़ित दुकानदार ने कार्रवाई की लगाई गुहार दुकानदारों मचा हड़कंप। बिधूना कस्बे के दिबियापुर रोड पर श्री वाटिका गेस्ट हाउस के समीप स्थित गल्ला व्यापारी वीरेंद्र कुमार पुत्र बच्ची लाल राजपूत पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी की गल्ला की दुकान दिबियापुर रोड श्री वाटिका गेस्ट हाउस में स्थित है। दिनदहाड़े अपरान्ह लगभग 3 बजे बिना नंबर की बाइक सवार अज्ञात दो लुटेरों ने दुकान के अंदर घुस कर 4000 नोटों व लगभग 3000 रुपए की रेजगारी से भरी गोलक मोबाइल फोन व डायरी अज्ञात लुटेरों दुकान में रखी खाली बोरी में डालकर फरार हो गए हैं। पीड़ित दुकानदार घटना के समय दुकान पर मौजूद नहीं था। उक्त घटना समीप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दिनदहाड़े दुकान में हुई लूट की इस घटना से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
दिनदहाड़े बाइक सवार अज्ञात बदमाश गल्ला व्यापारी की दुकान से रुपयों भरी गोलक मोबाइल लेकर
बल्लू शर्मा
0
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know