बिधूना । शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड उमडी। जिलाधिकारी ने पीडितों की शिकायती पत्रों पर अधीनस्थों को सभी शिकायती पत्रों पर प्रभावी ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिये कहा कि हर हाल में शिकायती पत्रों की जांच कर पीडितों को न्याय दिलाने का कार्य करें। सामधान दिवस में सर्वािधक शिकायतें राजस्व व अवैध कब्जे को लेकर आईं।
शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 165 शिकायती पत्र आये जिसमें से मौके पर 15 शिकायती पत्रों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने पीडितों की समस्याओं को लेकर पारदर्शितापूर्ण व प्रभावी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिये ताकि फरियादियों को एक ही शिकायत को लेकर बार बार न आना पडे। इस मौके वैसोली अछलदा निवासी लाखन सिंह पुत्र बालकिशन ने बताया कि 1972 में भूमि समिति द्वारा उसे आवासीय प्लाट आवंटित किया गया था जिस पर गांव के कुछ दबंग भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा है विरोध किये जाने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। वहीं दोवा ऐरवाकटरा निवासी श्यामा देवी ने बताया कि उसकी रास्ते की भूमि पर गांव के विपक्षीगण मिटटी डालकर कब्जा कर रहे है और विरोध जताने पर मारपीट पर उतारू हो जाते है। दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिझाई निवासी रेनू देवी पत्नी करन सिंह ने जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र में बताया कि उसकी क्रयशुदा भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया गया है कई बार कहने के बाबजूद विपक्षीगण कब्जा नहीं छोड रहे है। पीडितों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मामले में कार्यवाही कर निस्तारण करने के निर्देष दिये है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक , उपजिलाधिकारी लवगीत कौर समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know