Top News

दबंगों ने गाली-गलौज व जान से मारने की दी धमकी

दबंगों ने गाली-गलौज व जान से मारने की दी धमकी

अजीतमल,औरैया। पीड़ित गंभीर सिंह पुत्र गोपीनाथ निवासी हलौआ सांफर थाना अजीतमल जिला औरैया को विपक्षियों द्वारा आय दिन गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी जाती है। ऐसी स्थिति में विपक्षी बबलू उर्फ सुनील पुत्र रामचंद्र व आधार उर्फ अखिल पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम हलोआ सांफर थाना अजीतमल को जबरन परेशान करते हैं। उच्च विपक्षी डाकू चंदन सिंह का दामाद है, जिसके कारण विपक्षी का गांव में दबदबा बना हुआ है। कोई भी व्यक्ति उसके खिलाफ बोलता नहीं है। उसके भय से गांव में दहशत का माहौल है। शुक्रवार 13 मई 2022 को थाना दिवस अजीतमल पर प्रार्थी ने उपरोक्त के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। जिससे उसने कहा है कि उसे जान और माल का खतरा है। पीड़ित किसान अपने फसल की रखवाली अपने खेतों पर कर रहा था। तभी विपक्षी द्वारा जानवरों के नुकसान को लेकर हुआ विवाद , उनके जानवरों को विपक्षी के घर पर कर दिए जाने से गाली- गलौज व जान से मारने की धमकी दी, दोषियों के खिलाफ  कानूनी कार्रवाई की जाए जिससे पीड़ित किसान व ग्रामीण चैन सुकून से अपना जीवन यापन कर सके।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم