औरैया पुलिस का थंडर स्ट्राइक
स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा
दिनाँक -:- 14-05-2022
यूपी के मुख्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अप्राधिमुक्त मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने के लिए पुलिस ने लगातार अभियान चलाकर अपराधियो को भयभीत कर रही है , अपराधी भी भय के कारण या तो स्वयं तख्ती टांग कर सरेंडर कर रहे है ।
भीषण पड़ रही गर्मी में अपराधियों के लिए औरैया पुलिस ने थंडरस्ट्राइक अभियान चलाकर अपराधियों को भीषण गर्मी में भयभीत होने और जनपद छोड़ने पर विवश कर दिया है ।
पुलिस ने पसीना बहाते हुए अपराधियो को पकड़ने के लिए थंडर स्ट्राइक अभियान चलाया ।
यूपी के औरैया जनपद में वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सर्किल के समस्त क्षेत्र अधिकारी यों के नेतृत्व में विशेष धरपकड़ अभियान ऑपरेशन थंडरस्ट्राइक चलाया इस अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों में 20 टीमें गठित कर बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न अपराधिक मामलों में फरार 25 वांछित / वारंटी और तीन जिला बदर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है पुलिस के इस अभियान में अपराधियों में खौफ भरता जा रहा है ।
पुलिस के आला अधिकारी के अनुसार सदर औरैया कोतवाली पुलिस के द्वारा 5 वारंटी थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा 4 वारंटी व 10 वांछित थाना बिधूना से 1 वारंटी थाना एरवाकटरा से एक जिला बदर थाना अयाना से 2 वारंटी समेत कुल 25 वांछित / वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know