केंद्रीय भंडारण निगम निदेशका का हुआ भव्य स्वागत
इंडियन ऑयल स्थित अवंती बाई पार्क में अनुपमा सिंह ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
औरैया। कस्बा दिबियापुर स्थित नारायणी मंडपम में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शिरकत करने जाते समय केंद्रीय भंडारण निगम की निदेशक अनुपमा सिंह लोधी का स्वागत जनपद जालौन के शंकरपुर गांव में जिले की सीमा पर किया गया। इसके बाद उनके दर्जनों गाड़ियों का काफिला औरैया इंडियन ऑयल स्थित वीरांगना अवंती बाई पार्क पहुंचा जहां पर वीरांगना अवंती बाई समिति के प्रबंधक अनिल राजपूत के नेतृत्व में अनुपमा सिंह का भव्य स्वागत किया गया इसके साथ ही अनुपमा सिंह ने वीरांगना अवंती बाई प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अनिल राजपूत प्रदेश सचिव अखिल भारतीय लोधी राजपूत महासभा ने किया। इसके बाद उनका काफिला दिबियापुर की ओर रवाना हो गया।
केंद्रीय भंडारण निगम की निदेशक अनुपमा सिंह लोधी , आशाराम , रवि राजपूत , मोहित अवस्थी , सहदेव सिंह , उत्तम सिंह , पवन सिंह , पंकज सिंह व फिल्म अभिनेता बलवंत राय सहित श्रद्धालुओं ने अवंती बाई प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद दिबियापुर अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई आईएएस पीसीएस कोचिंग सेंटर का लोकार्पण एवं प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनबीए राजपूत कार्यालय सचिव प्रधानमंत्री भारत सरकार , विशिष्ट अतिथि अनुपमा सिंह लोधी निदेशक केंद्रीय भंडारण निगम भारत सरकार मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने की। आरसी राजपूत प्राविधिक शिक्षा निदेशक सोबरन सिंह कार्यक्रम आयोजन सिंह राजपूत अध्यक्ष वीरांगना अवंतीबाई समिति हजारों लोग उपस्थित रहे 21 लोगों को सम्मानित किया गया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know