शासन की मंसा के क्रम में थाना अजीतमल में की गई नीलामी
पुलिस द्वारा वर्ष 2017 से 2021 तक के पुराने लावारिस/एम0वी0 एक्ट में सीज सुदा वाहनों की माल खाने से हुआ निस्तारण
औरैया। शासन के मंसा के अनुरूप जनपद औरैया के समस्त थानों को साफ-सुथरा व सुविधाजनक बनाये जाने हेतु पुराने माल मुकदमाती सम्बन्धित वाहन व लावारिस वाहनों के निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा जिस क्रम में आज दिनांक 17 मई 2022 को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में पुराने लावारिस वाहनों/सीज वाहनों की माल खाने से निस्तारण कराने के संबन्ध क्षेत्राधिकारी अजीतमल, नायब तहसीलदार अजीतमल व एआरटीओ औरैया की उपस्थिति में वाहनो की नीलामी थाना परिसर मे सम्पन्न की गयी। जिसमे कुल 78 मो0साइकिलो व 3 चार पहिया वाहनों को नीलाम किया गया। 78 मोटरसाइकिले/3 चार पहिया वाहन की नीलामी का सरकारी रेट परिवहन अधिकारी/उच्चाधिकारियो द्वारा 186500/- रुपये निर्धारित किया गया था। मोटर साइकिल/चार पहिया वाहनों की नीलामी मे कई कबाडी ब्यापारियों ने भाग लिया था , जिसमे अन्तिम नीलामी रेट 221800/- रुपये कबाडी व्यापारी 34 मोटर साइकिलो को शैलेश कुमार, 32 मोटर साइकिल व 3 चार पहिया वाहनो को सुनील कुमार, 12 मोटर साइकिल मो0 जावेद द्वारा बोली लगाकर खरीदा गया। इस प्रकार थाना अजीतमल के अन्तर्गत कुल 81 वाहनों की निलामी की गयी। जिनका कुल मूल्यांकन 186500/- रु0 निर्धारित था जिन्हें कुल 221800 रूपयें में नीलाम किया गया। उक्त नीलामी धनराशि को पुलिस के सरकारी खजाने में जमा कराया जा रहा है। नीलामी कमेटी के सदस्य क्षेत्राधिकारी अजीतमल, एसडीएम अजीतमल,एआरटीओ औरैया, थाना प्रभारी अछल्दा व मालखाना मोहर्रिर अजीतमल मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know