Top News

🚨🚨 बड़ी खबर | दिबियापुर में युवक पर फायरिंग से सनसनी 🚨🚨जानकारी देते सीओ सिटी


🔴 रंजिश में 29 वर्षीय युवक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल
🔴 फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दिबियापुर पुलिस
🔴 घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
🔴 तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज, हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित
📍 दिबियापुर (औरैया)
बीती 10/11 सितंबर की रात करीब 10 बजे दिबियापुर नगर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब शिव तोमर पुत्र यशपाल तोमर (उम्र करीब 29 वर्ष) पर फायरिंग कर दी गई। घटना में शिव तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए।
📢 सूचना मिलते ही दिबियापुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
👮 क्षेत्राधिकारी नगर के अनुसार, घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
🔎 पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों तथा हमलावरों की पहचान को लेकर कार्रवाई जारी है।

👍👍 🎥 —घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी के आधार पर।
#दिबियापुर #औरैया #BreakingNews #CrimeNews #Firing #Police #Dibiyapur #Auraiya #LatestNews

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने