Top News

जाहरवीर बाबा के भव्य मंदिर के निर्माण का हुआ भूमि पूजन

जाहरवीर बाबा के भव्य मंदिर के निर्माण का हुआ भूमि पूजन 

बिधूना,औरैया। औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के महायोगी गुरु गोरखनाथ गोगा जी ट्रस्ट के द्वारा जाहरवीर गोगाजी का भव्य व विशाल मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें वृद्धाश्रम तथा गौशाला आदि का निर्माण भी कराया जाएगा। मंदिर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के रुकने की उच्चतम व्यवस्था होगी।जाहरवीर के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
       ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी विष्णु अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिस प्रकार से आज के बच्चे अपने मां-बाप को वृद्धावस्था में घर से बाहर निकाल देते हैं ,जो दर व दर भटकने लगते हैं। ऐसे वृद्ध लोगों को आश्रम शरण देगा। आश्रम के अंदर गौ माता की सेवा के लिए एक गौशाला भी बनवाई जाएगी। महायोगी गुरु गोरखनाथ जाहरवीर गोगाजी ट्रस्ट के भूमि पूजन में ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी विष्णु अग्रवाल, शिव नारायण अग्रवाल (संरक्षक), माला गुप्ता पत्नी चुनमुन गुप्ता (ट्रस्टी) , नीरज गुप्ता ( ट्रस्टी )दीपक गुप्ता (ट्रस्टी) अंकुर् गुप्ता (मीडिया प्रभारी ट्रस्ट) मनोज अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, रिया शाक्य (सांसद प्रतिनिधि कन्नौज) श्री अश्वनी बाजपेई (पत्रकार),
श्री अंजुमन तिवारी (पत्रकार), श्री नितिन शुक्ला (पत्रकार), श्रीप्रकाश यादव (जिला पंचायत सदस्य )  मिथिलेश यादव (ब्लॉक प्रमुख एरवाकटरा) अखिलेश यादव कल्लू (सदस्य जिला पंचायत एरवाकटरा प्रथम ) रामपाल यादव, राम नरेश यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख), जितेंद्र कुमार गुप्ता (वंशी) सुधा चौहान, अतुल गुप्ता, पिंटू गुप्ता, अतुल गुप्ता (अन्नू), अरविंद वर्मा, डंपी यादव, पवन गुप्ता, अमित गुप्ता उर्फ डल्लू , पंकज गुप्ता, टीपी सेंगर, नितिन गुप्ता रूरा आदि भारी संख्या मे सदस्यगण मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने