Top News

दुर्घटना में चार लोगों की मौत पर औरैया में छाया मातम

दुर्घटना में चार लोगों की मौत पर औरैया में छाया मातम

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर खड़े टैंकर में पीछे से टकराई

कानपुर देहात अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सहजादपुर के पास नेशनल हाइवे की घटना

 औरैया। जनपद कानपुर देहात कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर शहजादपुर के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खड़े हुए टैंकर से टकरा गई , जिससे औरैया निवासी कार सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही औरैया में मातम छा गया , वही मृतको के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
    शहर के दिबियापुर रोड गोविंद नगर निवासी सुशील उर्फ राजू गुप्ता 55 वर्ष पुत्र राम प्रकाश गुप्ता अपने 23 वर्षीय पुत्र मयंक गुप्ता एवं सर्राफा व्यवसाई अपने मित्र अरविंद माधव पुरवार 59 वर्ष पुत्र बंशीधर पुरवार निवासी मोहल्ला निझाई औरैया तथा कार चालक अजहर अली 25 वर्ष पुत्र अफसर अली निवासी तिलक नगर जमालशाह औरैया के साथ बुधवार की सुबह दवा लेने के लिए कानपुर गए हुए थे। दवा लेने के बाद दोपहर में वापस औरैया लौटते समय जैसे ही कार जनपद कानपुर देहात कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर सहजादपुर नेशनल हाईवे के समीप पहुंची , उसी समय तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे खड़े टैंकर से टकरा गई, जिससे कार सवार उपरोक्त चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलावस्था में उन्हें सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया। चार लोगों की दुर्घटना में हुई मौत की खबर जैसे ही दूरभाष पर वायरल हुई , वैसे ही समूचे शहर में मातम छा गया, वही परिजनों में करुण-क्रंदन गूंजने लगा। बताया जाता है कि सुशील उर्फ राजू गुप्ता के 2 पुत्र हैं। दोनों पुत्र नोएडा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पिता की बीमारी के चलते मयंक गुप्ता घर आए हुए थे , जबकि सुशील की पत्नी किसी काम से बिधूना गई हुई थी , और उनकी मां शादी समारोह में कंचौसी गई हुई थी। घर पर कोई नहीं था। उपरोक्त मृतको के घरों पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ था , वही लोगों की भीड़ जमा हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतको के शव घर नहीं आ सके थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने